लगभग 80 स्कूली छात्राओं को दिया गया ज़हर, उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में अस्पताल में भर्ती
एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कम से कम 80 स्कूली लड़कियों को जहर दे दिया गया। लड़कियों को उत्तरी अफगानिस्तान के एक प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अधिग्रहण के बाद से इस तरह की घटना पहली बार हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है।