लिंकन स्मारक के सामने कमला हैरिस की कांच की तस्वीर लगाकर किया गया सम्मान
अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सम्मान में वांशिगटन के ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी एक कांच की तस्वीर लगाई गई है। राष्ट्रीय महिला इतिहास संग्रहालय की सीईओ हॉली होचनर ने इस बात पर कहा कि ''कमला हैरिस जैसी एक अश्वेत महिला का पहली बार अमेरिका का उप राष्ट्रपति बनना, अमेरिकी इतिहास में मील का पत्थर है।” कमला हैरिस की यह तस्वीर फरवरी 6 से लोगों के बीच प्रदर्शित की जाने वाली है।