लिप बाम के कलेक्शन से छह साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हांग कांग की छह साल की बच्ची स्कार्लेट एशले ने अपने शौक के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्कार्लेट को लिप बाम काफी का काफी शौक है, अपने इसी शौक के कारण स्कार्लेट ने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर करीब चार हजार लिप बाम का कलेक्शन किया है। यह सभी लिप बाम अलग अलग फ्लेवर्स और ब्रांड के हैं। स्कार्लेट ने इतनी बड़ी मात्रा में लिप बाम का कलेक्शन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।