Land Rover ने लॉन्च की थर्ड जनरेशन एसयूवी रेंज रोवर स्पोर्ट
जैगुआर लैंड रोवर ने अपनी तीसरी जेनरेशन रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी कार को लॉन्च कर दिया है। 2023 रेंज रोवर स्पोर्ट को पूरी तरह रि-डिफाइन किया गया है। इसमें जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW द्वारा निर्मित इंजन लगाया गया है. जो 523 bhp की पावर के साथ 750Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि साल 2024 तक रेंज रोवर का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा।