लोजपा ने बदले 5 जिलाध्यक्ष, 40 सांगठनिक जिलों में बनाए महासचिव : बिहार विधानसभा चुनाव
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज द्वारा 5 मुख्य जिलों मुंगेर, भभुआ, रोहतास, बगहा और किशनगंज के जिलाध्यक्ष बदले गए साथ ही पुराने जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। संगठन को मजबूत बनाने के क्रम में 40 जिलों में एक-एक महासचिव पद निर्धारित करके नये सदस्यों को अपॉइंट भी किया गया।