
फ़ोटो: Getty images
लॉकडाउन उल्लंघन के ढाई लाख केस होंगे वापस, ऐसा करने वाला यूपी बनेगा देश का पहला राज्य
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में दर्ज किए गए सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला उत्तरप्रदेश देश का पहला राज्य होगा और इस फैसले से करीब ढाई लाख मामले के आरोपितों को राहत मिलेगी। लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में राज्य सरकार ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। बता दें कि राज्य सरकार ने पहले ही लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में राज्य के व्यापारियों पर दर्ज केस वापस लेने का आदेश दिया था।