माइक्रोसॉफ्ट ने की 559 कर्मचारियों की छंटनी
माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में वाशिंगटन राज्य में अपने बेलेव्यू और रेडमंड से 559 कर्मचारियों की छंटनी की है। इस छंटनी के बाद कंपनी के क्षेत्र में कुल 2,700 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। वाशिंगटन राज्य के रोजगार सुरक्षा विभाग द्वारा घोषित छंटनी ने माइक्रोसॉफ्ट के सुरक्षा संचालन पर असर पड़ा है। कंपनी ने फरवरी में छंटनी के पूर्व दौर की घोषणा की जिसमें रेडमंड, बेलेव्यू और इसाक्वा में 617 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया।