मां यमुना की डोली उठाते वक़्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर बरसाई गयी फूलों की पंखुड़ियां
आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। खरसाली से मां यमुना की डोली निकालते समय पुष्कर सिंह धामी व स्थानीय लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। आज अक्षय तृतीया के शुभ दिन से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। बता दें कि आज से गंगोत्री धाम के कपाट खुल जायेंगे।