माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर माणिक साहा अगरतला स्थित राजभवन में मई 15 को शपथ ली। बिप्लव कुमार देब द्वारा मई 14 को इस्तीफा दिए जाने के बाद साहा को सीएम बनाया गया है। त्रिपुरा में वर्ष 2023 में होने वाले चुनावों से पूर्व ये अहम बदलाव है। साहा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य होने के साथ पेशे से डेंटल सर्जन है। उन्हें वर्ष 2020 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।