मार्च तक गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार: नारायण राणे
केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी को लेकर एक बड़ी टिप्पड़ी की है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार महीनों यानि मार्च 2022 तक महाराष्ट्र सरकार गिर जाएगी और भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक सीक्रेट बात है इसलिए सब चीजों को उजागर नहीं किया जा सकता।