मौलाना तौकीर रजा की बहू ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
मौलाना तौकीर रजा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी बहू निदा खान ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा कि, आज तौकीर रजा प्रियांक गांधी के साथ लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा लगा रहे हैं। यह वही लोग हैं जो अपने घर मे लड़कियों का उत्पीड़न करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, आज हम ज़िंदा हैं तो उन्ही की देन हैं। सपा की सरकार में हमारे ऊपर जानलेवा हमले हुए।