मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'शाहीन' के चलते जताई भारी वर्षा की आशंका
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग,(IMD) द्वारा चक्रवाती तूफान शाहीन के कारण आगामी तीन दिनों तक अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अक्टूबर एक को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी जारी करते हुए देश के लगभग सात राज्यों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। इसमें उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम सहित झारखंड और छत्तीसगढ़ भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह घंटों में तूफान के भीषण रूप लेने की संभावना है।