मधुमक्खियों ने डंक मारकर की अफ्रीकन पेंग्विंस की हत्या
दक्षिण अफ्रीका में 64 अफ्रीकन पेंग्विंस की आंखों में केप हनी बी मधुमक्खियों ने डंक मारकर जहर छोड़ा जिससे इन पेंग्विंस की मृत्यु हो गई। इस प्रजाति के सिर्फ 42 हजार पेंग्विंस ही पूरे विश्व में बचे हुए हैं, इसलिए इन्हें लाल सूची में शामिल किया गया है। अफ्रीकन पेंग्विंस का वैज्ञानिक नाम स्फेनिसकस डेमेरसस है। साउथ अफ्रीकन नेशनल पार्क ऑर्गेनाइजेशन के केप टाउन के पास टेबल माउंटेन नेशनल पार्क में इन पेंग्विंस को मरा हुआ पाया गया।