मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने महिलाओं को लेकर बड़े ऐलान किए हैं. सिंह ने कहा, ' महिलाओं के नाम संपत्ति होने पर रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा। कुछ राशन की दुकानें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाई जाएंगी। कुछ खरीद केंद्रों पर महिलाएं खाद्यान्न की खरीद करेंगी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गांव के बिजली बिल जमा करेंगी और वसूली का 10 प्रतिशत उनके खातों में जमा किया जाएगा। पोषण आहार संयंत्र का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।''