मेघालय में महसूस हुए 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया, पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में आज सुबह 9.26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स में भूकंप का केंद्र 46 किमी गहराई में था। मेघालय और गुवाहाटी सहित असम के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।