महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का हार्ट अटैक आने के कारण, नवंबर 25 को निधन हो गया है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई नेताओं ने दिग्गज फुटबॉलर डिएगो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ''डिएगो माराडोना फुटबॉल के उस्ताद थे, जिनको विश्वभर के लोगों ने प्यार दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'' कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी और भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी ट्वीट करके दुःख व्यक्त किया।