महारानी के निधन के बाद चार्ल्स को बनाया गया ब्रिटेन का राजा
ब्रिटेन को नया राजा मिल गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स तृतीय को नया महाराज घोषित किया गया है। सितंबर 10 को नए महाराज का राज्याभिषेक किया गया है। ताजपोशी के मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां ने जीवनभर निस्वार्थ प्रेम और सेवा का उदाहरण दिया है। अपनी मां के निधन पर राजा चार्ल्स ने कहा कि उनका निध अपूर्णीय क्षति है जिसके लिए दुनिया को सहानुभूति है।