महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: 18 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में हुआ। शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग 40 दिन बाद महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्य के मंत्रिमंडल में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महत्वपूर्ण गृह विभाग का प्रभार संभाला।