महाराष्ट्र में आफत की बारिश, पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति
महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र के कोंकण, पालघर, ठाणे और कलई के इलाकों में हालात भयावह बने हुए हैं। तमाम जगहों से लोगो के फंसे होने, रेल सेवा ठप होने और लैंडस्लाइड की खबरे आ रही हैं। स्थिति यह है कि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण कोस्ट के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।