महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश ने मचाई भारी तबाही, 105 लोगों की हुई मृत्यु
महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते तीन-चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश के चलते 105 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। महाराष्ट्र के कुल 28 जिले भारी बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बारिश के चलते विभिन्न जिलों में अब तक 44 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 1368 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। राज्य आपदा प्रबंधन बल की 4 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।