
फोटो: Mumbai Live
महाराष्ट्र उपचुनाव: अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के मुर्जी पटेल ने दाखिल किया नामांकन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुरजी पटेल ने नवंबर 3 को अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले भाजपा और शिवसेना गुट के संयुक्त उम्मीदवार हैं। नामांकन दाखिल करत समय पटेल के साथ भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक नितेश राणे तथा मंत्री एवं शिवसेना के शिंदे धड़े के प्रवक्ता दीपक केसरकर थे।