
फोटो: Nestle
महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करेगा नेस्ले इंडिया
जानी-मानी खाद्य कंपनी नेस्ले इंडिया ने महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने की बात कही है। नेस्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण के मुताबिक पिछले वर्ष 42 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। कंपनी द्वारा भविष्य में इस वृद्धि दर को और बढ़ाने की बात कही गई है। वहीं डायरेक्टर सुरेश नारायण ने देश में कंपनी के नौ वें प्लांट खोलने की जानकारी देते हुए, नेस्ले इंडिया में 7,700 कर्मचारियों के होने की बात कही है।