महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमन कुमारी नाम की एक भोजपुरी अभिनेत्री को महिला मॉडलों को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि पुलिस ने तीन महिलाओं को फंसने से भी बचाया। अपराध शाखा ने कहा, "एक भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी (24) को मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर लड़कियों (मॉडल) को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।