महंगी हुई रेंज रोवर की गाड़ी, जानें कीमत
लैंड रोवर ने भारत में रेंज रोवर गाड़ी की नई रेंज की डिलीवरी शुरू करने के साथ ही रेंज रोवर फ्लैगशिप एसयूवी की कीमतों को बढ़ा दिया है। रेंज रोवर के टॉप-स्पेक मॉडल की कीमत 3.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कंपनी ने 2022 रेंज रोवर को एमएलए फ्लेक्स प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट भी है। इसमें मॉडल शार्प एलईडी हेडलैम्प्स और नई एलईडी टेल लाइट्स है।