Mahindra XUV700 AX7 लक्जरी की बुकिंग अक्टूबर 7 से होगी शुरू
महिंद्रा कंपनी ने कुछ समय पहले ही Mahindra XUV700 AX7 Luxury को रिवील किया था। कंपनी इसकी बुकिंग अक्टूबर 7 से शुरू करने जा रही है। Mahindra XUV700 एक 7 सीटर मॉडल है। इसके दो वैरिएंट Mahindra XUV700 AX7 Luxury MT और Mahindra XUV700 AX7 Luxury AT में AX7 के स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ इसमें सोनी का 3D साउंड, इलेक्ट्रिकल डोर हैंडल समेत कई फीचर्स मौजूद होंगे। MT और AT की कीमत 19.99 लाख और 22.89 लाख रुपये तक होगी।