मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना का जहाज इंडोनेशिया पहुंचा
भारतीय नौसेना का आईएनएस ऐरावत 24 अगस्त 2021 को इंडोनेशिया के जकार्ता में तंजुंग प्रियक पोर्ट पर पहुंचा। इंडोनेशिया को 05 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर (100 मीट्रिक टन) और 300 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर सौंपे हैं। दोनो देशों के बीच हमेशा से ही मित्रता पूर्ण रिस्ते है। जहां प्रशांत हिन्द समुद्री क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की नीति रही है। दोनो देशों के मध्य समय -समय पर द्विपक्षीय और संयुक्त नौसैनिक अभ्यास होते रहे है।