
फोटो: The Statesman
मिशन 'वंदे भारत' के तहत सिंगापुर से स्वदेश लौटे 87 हज़ार से अधिक लोग
सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के बयान के अनुसार मिशन 'वंदे मातरम' के तहत 87 हज़ार से अधिक लोग सिंगापुर से स्वदेश लौटे हैं। चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार हर दिन औसतन 180 भारतीय वापस स्वदेश लौट रहे हैं, वहीं 25 लोग रोजाना वापस सिंगापुर आ रहे हैं। 'वंदे भारत' अभियान की शुरुआत भारतीय सरकार ने दुनियाभर से भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए की है।