मिस्र में पहली बार लगभग 100 महिलाएं जज के लिए हुईं नियुक्त
मिस्र में लगभग 100 महिलाओं की मुख्य न्यायिक निकायों के स्टेट काउंसिल में पहली बार जज के लिए नियुक्ति की गई है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी द्वारा महिला जजों को नियुक्ति के निर्देश मार्च में ही दे दिए गए थे। इन महिला जजों ने अक्टूबर 19 को शपथ ग्रहण की। सिन्हुआ के रिपोर्ट के अनुसार स्टेट काउंसिल में महिला सदस्यों के प्रथम बैच में 48 जज सलाहकार एवं 50 जज उप-परामर्शदाता के रूप में रखा गय है।