मकर संक्रांति के पर्व पर वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन करेगा आयुष मंत्रालय
आयुष मंत्रालय जनवरी 14 को मकर संक्रांति के दिन 75 लाख लोगों के लिये वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय के मुताबिक यह आयोजन दुनिया को हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में मकर संक्रांति के महत्व की जानकारी देगा। महामारी की आज की इस स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य के लिए ये महत्वपूर्ण है। आयुष मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि, सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का संदेश देना भी है।