मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने लगाया ब्रेक
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर जनवरी 13 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ब्रेक लगा दिया है। अर्जुन ने लिखा कि मलाइका और उनके बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है।अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने भी कमेंट किया। उनकी इस पोस्ट को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके है।