मलेशिया में हिरासत से भागे 500 रोहिंग्या मुसलमान, पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मलेशिया में हिरासत से 528 रोहिंग्या मुसलमान फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 362 लोगों को फिर से हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि 528 रोहिंग्या उत्तरी पिनांग राज्य में बने एक अस्थायी हिरासत केंद्र का ब्लॉक दरवाजा और बैरियर ग्रिल तोड़कर भाग गए थे, लेकिन पुलिस की सख्त चेकिंग से उन्हें हिरासत में लिया गया। बता दें कि मलेशिया शरणार्थियों को कोई दर्जा नहीं देता है।