मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन
अभिनेत्री मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके पिता पत्रकार विनोद दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा की। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। चिन्ना दुआ को मई में संक्रमित होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मल्लिका दुआ ने लोगों से उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की विनती की थी।