मन के विचारों को बातों में बदलेगी ये नई तकनीक
वैज्ञानिकों ने ऐसा कंप्यूटर का निर्मित किया है जो मन के विचारों को शब्दों में बंया कर सकता है। नीदरलैंड्स और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने मिलकर इसका निर्माण किया है। इस तकनीक से उन लोगों को काफी मदद मिलेगी जो बोलने में अक्षम है। दरअसल वैज्ञानिकों ने तकनीक का एक मिर्गी पीड़ित महिला टेस्ट किया जिसमें सामने आया कि वो जो सोचती थी वो बोलती भी थी। इस संबंध में स्टडी साइंटिफिक जर्नल कम्यूनिकेशन बायोलॉजी में प्रकाशित हुई है।