मणिपुर में आतंकी साजिश की फिराक में बैठे सात उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार
प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सात उग्रवादियों को पुलिस ने अलग अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। ये सभी एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। असम राइफल्स को एक खुफिया जानकारी में पता चला था कि इलाके में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने का काम किया जा रहा है,जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सातों को गिरफ्तार किया गया है।