मनीष नरवाल ने 50 मिक्स्ड शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
टोक्यो ओलंपिक 2020 से लेकर टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 भारत के लिए अब तक शानदार रहा है। भारत के मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालिम्पिक में सितंबर 4 को 50 मिक्स्ड शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नरवाल ने पैरालिम्पिक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर बनाया है। भारत का टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 में यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत सितंबर 4 को दो सिल्वर मेडल पहले ही बैडमिंटन में पक्का कर चुका है।