मनोज तिवारी भी हुए कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि वो जनवरी दो की रात से ही असहज और अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण उन्होंने जनवरी तीन को रुद्रप्रयाग प्रचार में हिस्सा नहीं लिया। अब कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ऐहतियात के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने जनता से अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की है।