
फोटो: UC Berkeley News
मंगल ग्रह पर नासा को मिली रहस्यमयी पत्थरों की चट्टान
अमेरिकी स्पेस एजेंसी के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर मिले दुर्लभ पत्थरों की तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों में 45 किमी चौड़े जेजेरो क्रेटर पत्थर की चट्टान को देखा जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस जगह पर अरबों साल पहले झील और नदी का डेल्टा रहा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि 2031 तक इन पत्थरों के सैंपल धरती पर लाये जाएंगे। नासा के इस रोवर ने फरवरी 19 को मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग की थी।