
फोटो: ET Government
मोबाइल ऐप की मदद से रोका जाएगा भ्रष्टाचार : आंध्रप्रदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए नया ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। इस ऐप के जरिए आम आदमी आसानी से भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकेगा। इस ऐप को सरकार ने एसीबी 14400 नाम दिया है। इसे एंट्री करप्शन ब्यूरो ने लॉन्च किया है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकता है।