मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, इन्हें मिल सकती है जगह
मोदी कैबिनेट का विस्तार जुलाई 7 को शाम छह बजे होगा। कैबिनेट में 17-22 नए मंत्रियों को जगह दी जाएगी। कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए जा सकते है कैबिनेट में महिलाओं और अति पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट का विस्तार होगा।मंत्रिमंडल विस्तार में राकेश सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, विनोद सोनकर, वरुण गांधी को शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में कैबिनेट में कुल 53 मंत्री है।