
फोटो: Lokmat News
मुकेश अंबानी ने किया दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी का वादा
अरबपति मुकेश अंबानी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस जियो दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5जी सेवाओं को शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख ने कहा कि जियो किफायती 5जी सेवाएं शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि 5जी तकनीक में 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स को अनलॉक करने की क्षमता है।