मुम्बई की सड़कों पर एक साथ घूमते नजर आए किम शर्मा और लिएंडर पेस
एक्ट्रेस किम शर्मा और भारतीय टेनिस लेजेंड लिएंडर पेस को अक्सर एक साथ देखा जा चुका है, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में किम और लिएंडर को मुंबई के खार इलाके में एक साथ देखा गया है, दोनों अपने पेट डॉग को घूमने निकले थे। बता दें कि किम काफी समय पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं। वहीं लिएंडर पेस ने भी 2020 में टेनिस से रिटायरमेंट ले लिया था।