मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए बुरी खबर, लसिथ मलिंगा नहीं खेलेंगे आईपीएल
सितम्बर 19 से शुरू हो रहे आईपीएल (IPL) सीजन-13 से पहले मुंबई इंडियंस और उनके फैन्स को लगा बड़ा झटका। मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा यह आईपएल नहीं खेल पायेंगे। मलिंगा ने बुधवार को यह बात साझा करते हुए कहा की कुछ निजी कारणों के चलते यह निर्णय लिया है। मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान के अनुसार मलिंगा के स्थान पर आस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाएज़ जेम्स पैटिंसन को साइन किया गया है। जेम्स इस हफ्ते के अंत तक यूएई पहुंच जायंगे।