
फोटो: The Indian Express
मुंबई के कोलाबा में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश
मुंबई में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 227.8 मिमी पानी अबतक मुंबई में गिरा है। वहीं कोलाबा में बारिश ने बीते आठ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जुलाई में यहां 227.8 मिमी की बारिश दर्ज की गई है। वहीं सांताक्रूज में 175 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई की बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पूर्व मौसम विभाग ने जून 30 को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।