मुंबई क्राइम ब्रांच ने 37 मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
हत्या से लेकर तस्करी के कुल 37 मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर इलयास बचकाना को मार्च सात को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। कर्नाटक पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस की सीआईयू ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लूट, मादक पदार्थों की तस्करी, तोरी, सशस्त्र कानून, मकोका समेत 37 मामले दर्ज है। पिछले साल इलयास के खिलाफ हत्या की कोशिश का एक मामला भी दर्ज हुआ था।