मुंबई में 'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते मिल रहे हैं लाखों झंडों के आर्डर
केंद्र सरकार द्वारा आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा योजना की घोषणा की गई है। इस अभियान की वजह से देश में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज की डिमांड अधिक हो गई है। द फ्लैग कॉरपोरेशन से ज्ञान शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि, "हमारे पास नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से ऑर्डर है। BMC से भी बात चल रही है। पहले हज़ारों की संख्या में मांग थी, अब लाखों में मांग है।