मुंबई में मॉनसून के दौरान कोरोना के मामले बढ़ने का खतरा
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने संभावना जताई है कि मॉनसून सीजन के दौरान कोविड 19 संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मुंबई में अबतक 5,980 मामले सामने आए हैं। ऐहतियात के तौर पर कोविड अस्पतालों में कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई सबसे अधिक मामले धारावी में मिल रहे हैं। जून एक को यहां 10 नए मामलों के साथ 37 एक्टिव मामले हो गए हैं।