मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह हुए निलंबित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परमबीर सिंह और अन्य DCP अधिकारीयों को निलंबित करने के आदेश महाराष्ट्र के DGP को भेजे हैं। यह निलंबन उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण किया गया है। अवैध वसूली मामले में सिंह के खिलाफ मुंबई व अन्य जगह केस दर्ज किए गए हैं। बता दे कि, सिंह ने मार्च में प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे।