नासा ने बढ़ाई चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अभियान की अवधि
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अभियान का समय वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया है जिसमें वह अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने वाली थी। यह अभियान 2024 में होना था। इस बात की जानकारी नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने नवंबर 9 को दी। उन्होंने बताया है कि अभियान में लैंडिग सिस्टम विकसित करने के लिए पर्याप्त धन नहीं देने एवं ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ की ओर से कानूनी चुनौतियों के कारण काम में रुकावट आई है।