नाटो चीफ ने किया दावा, रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के चीफ जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने बर्लिन में एक बैठक के दौरान संबोधन में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा - "यूक्रेनियन बड़ी बहादुरी से यूक्रेन की रक्षा कर रहे है और यूक्रेन रूस के खिलाफ इस युद्ध को जीत सकता है। हमें युक्रेन को अपना समर्थन देना जारी रखना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा की यूक्रेन को आत्मरक्षा के लिए जबतक हमारी जरूरत है तब तक हमें मदद करनी चाहिए।