नए वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए एयर मार्शल वी आर चौधरी
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी नए वायुसेना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। वर्तमान में एयर मार्शल वी आर चौधरी वायु सेना के उप प्रमुख हैं। जो वायु सेना प्रमुख के रूप में अपना पदभार अक्टूबर एक से वर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद से संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 21 को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। एयर मार्शल वी आर चौधरी को सैन्य पुरस्कार ‘अति विशिष्ठ सेवा मेडल’ देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।